HomeHealth & Fitnessमानसिक प्रताड़ना से तंग युवती की मौत, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में...

मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती की मौत, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो महिलाएं गिरफ्तार

बिजनौर। कोतवाली शहर क्षेत्र में मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास करने वाली युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 21 जून को पीड़िता ने कथित रूप से ससुराल पक्ष की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ और बाद में सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली रेफर किया गया था।

पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली शहर थाने में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

उपचार के दौरान 29 जून को पीड़िता की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ा दीं। विवेचना में एक अन्य महिला की संलिप्तता भी सामने आई। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने मनोज पत्नी संजू निवासी स्वाहेड़ी और निकिता उर्फ निक्की पत्नी गजेंद्र निवासी इस्लामपुर साहू, थाना किरतपुर को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में कोतवाली शहर प्रभारी निरीक्षक अवनीत मान, उपनिरीक्षक ममता तेवतिया, हेड कांस्टेबल नीरज, कांस्टेबल अंशुल तथा महिला कांस्टेबल रेखा की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments