Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गोविंदपुर के बक्शी गांव में करंट से मवेशी की मौत:बिजली के पोल...

गोविंदपुर के बक्शी गांव में करंट से मवेशी की मौत:बिजली के पोल में उतरे करंट से हुआ हादसा


रामनगर सेमरा नानपारा नवाबगंज क्षेत्र के गोविंदपुर पंडित स्थित बक्शी गांव में गुरुवार दोपहर एक मवेशी की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास बक्शी गांव रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:50 बजे एक बिजली के पोल में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हुआ। बक्शी गांव निवासी सलाम खान पुत्र मुशर्रफ खान की एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि इस बकरी की कीमत लगभग दस हजार रुपये थी। सलाम खान ने बताया कि वे मेहनत-मजदूरी करके अपने जानवरों को पालते हैं और इसी से उनका गुजारा चलता है। इस घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments