पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने दो दिवसीय जनपद दौरे के दौरान कैसरगंज में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला और उसे हर मोर्चे पर विफल बताया। कैसरगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, बेरोजगारी चरम पर है और आम आदमी रोजमर्रा की परेशानियों से जूझ रहा है। उनके अनुसार, प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और सरकार के प्रति लोगों में निराशा का माहौल है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन का मन बना लिया है। उनका कहना था कि जनता ऐसे नेतृत्व की तलाश में है जो विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों के हितों को प्राथमिकता दे सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय रहने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सिद्दीकी का जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। पूर्व मंत्री ने पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर नेम कुमार चौहान (पूर्व जिलाध्यक्ष, बहराइच), सिराज अहमद हाजी ब्रिकफील्ड वैरा काजी, रिजवान सिद्दीकी, हाजी महफूज जी, सईद भाई लखनऊ, इरफान सिद्दीकी, पत्रकार बृजेश सिंह राठौर, अशोक सिंह, नजीब अहमद, सिराज कादरी, डॉ. मिज्जन अली, यूसुफ भाई, एलर्जी सिद्दीकी, सोनू साजन, इरफ़ान सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सरकार को बताया विफल:कहा- जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान, बदलाव चाहती है
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












