Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में भीषण गर्मी:किसान शाम को कर रहे धान की रोपाई, तपती...

बस्ती में भीषण गर्मी:किसान शाम को कर रहे धान की रोपाई, तपती धूप और अत्यधिक गर्मी से बदला काम का समय

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के साउघाट क्षेत्र के मझौवा मीर और पडिया गांवों में किसान भीषण गर्मी और तपती धूप के कारण शाम के समय धान की रोपाई कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों मनोज कुमार, कुलदीप कुमार, राम उजागिर, जगराम और मेवालाल ने बताया कि दिन की तपती धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण किसानों को शाम या रात के समय खेतों में काम करना पड़ रहा है। किसानों के अनुसार, भीषण गर्मी और तपती धूप से लोगों की तबीयत खराब होने का खतरा रहता है, इसलिए वे रात में रोपाई कर रहे हैं। बारिश न होने के कारण किसान इंजन चलाकर खेतों में पानी दे रहे हैं और फिर धान की रोपाई कर रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments