HomeHealth & Fitnessमेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण...

मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 10 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना मड़ियांव में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को एक युवती मेकअप कराने के बहाने घर से बाहर बुलाकर ले गई, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। शिकायत में रवि कुमार नामक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का संदेह जताया गया था।

तहरीर के आधार पर थाना मड़ियांव में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। किशोरी की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।

मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित किशोरी एक युवक के साथ यादव चौराहा के आगे सर्विस लेन के किनारे मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही उसके साथ मौजूद नामजद आरोपी रवि कुमार (24) पुत्र प्रेमचंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में इंदिरानगर के सेक्टर-12 स्थित किराये के मकान में रहता है, जबकि उसका स्थायी निवास बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के तिलपुरा गांव में है। वह साड़ी और सूट बेचने का काम करता है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों और जनपदों से जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments