HomeHealth & Fitnessपुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026...

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ

अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक  प्राची सिंह के निर्देशन में आयोजित लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 (महिला/पुरुष) का शुभारम्भ आज एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, अकबरपुर में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा  खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 15 जुलाई से 17 जुलाई, 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें उन्नाव, हरदोई, अयोध्या, सीतापुर, लखनऊ एवं अम्बेडकरनगर जनपदों की महिला एवं पुरुष पुलिस टीमें प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता में एकल एवं युगल वर्ग के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  प्राची सिं ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत एवं उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि *खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रतीक हैं। खेलकूद पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आपसी समन्वय, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के अनुरूप उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा प्रतियोगिता को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के लिए आवास, भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं, जिससे सभी प्रतिभागियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें। खेल भावना – एकता – अनुशासन – उत्कृष्टता” के संदेश के साथ आयोजित यह प्रतियोगिता पुलिस बल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, पारस्परिक सहयोग एवं भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्षेत्राधिकारी जलालपुर  अनूप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय  जितेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी आलापुर अरुण कुमार नौहवार, प्रतिसार निरीक्षक  संतोष कुमार, मीडिया सेल प्रभारी उ0नि0 प्रियंका पाण्डेय  सहित जनपद के अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं विभिन्न जनपदों से आए पुलिस खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारम्भ उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments