HomeHealth & Fitnessबिलासपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने हाईवे पर काम कर रही महिला मजदूर...

बिलासपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने हाईवे पर काम कर रही महिला मजदूर को कुचला, मौके पर मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार काे अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर स्थित छोटू ढाबा के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से हाईवे पर काम कर रही एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान महिमा कोसले के रूप में हुई है। वह नेशनल हाईवे पर सड़क की सफाई और रखरखाव के कार्य में लगी हुई थी।

इसी दौरान मौत बनकर आए ट्रेलर क्रमांक बीआर-03 जीसी-9045 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बजरी से लदा ट्रेलर भी पलट गया।

मृतका के परिजन प्रीतम कोसले ने बताया कि, महिमा कोसले उसके भाई की पत्नी थी। वह एनएच प्रशासन द्वारा कराए जा रहे कार्य में मजदूरी करने आई थी। शनिवार को भी वह हाईवे पर काम कर रही थी।

इसी दौरान बिलासपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रेलर ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्हाेंने आरोप लगाया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के लिए न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही किसी प्रकार के संकेतक या बैरिकेड्स लगाए गए थे। उन्होंने सरकार और एनएच प्रशासन से मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments