HomeHealth & Fitnessजुलाई  माह में पकड़े गए 15 वेंडर

जुलाई  माह में पकड़े गए 15 वेंडर

लखनऊ। यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने उद्देश्य से रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में अनधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है। ये जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक समर्थ गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा लखनऊ रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक से 19 जुलाई के बीच वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के दौरान कुल 15 अनाधिकृत वेंडरों को रेलवे स्टेशन एवं विभिन्न ट्रेनों में बिना वैध प्राधिकरण के खानपान सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। समर्थ गुप्ता ने यात्रियों से अपील करता है कि वे केवल रेलवे द्वारा अधिकृत स्टॉलों एवं लाइसेंसधारी वेंडरों से ही खाद्य एवं पेय पदार्थ खरीदें तथा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति से खानपान सामग्री खरीदने से बचें। 

 
 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments