Homeजिला / लोकल (Local News)काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों पर लाठीचार्ज का कर...

काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों पर लाठीचार्ज का कर रहे विरोध


नई दिल्ली। नीट पेपर धांधली और प्रदर्शनकारी छात्रों व सांसदों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी सांसदों ने संसद में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंच रहे हैं।
चार मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंदसुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।
DMRC के अनुसार, इन स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक रहेगी। हालांकि, राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी।
संसद में आज भी भारी हंगामा, लोकसभा के बाद राज्यसभा की भी कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगितसंसद के मानसून सत्र के दौरान आज भी लोकसभा में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। इसके बाद राज्यसभा में भी हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद राज्यसभा की भी कार्रवाई 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है: प्रियंका गांधीकांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे साथ जो हुआ, वह अहम नहीं है। आप (मीडिया) मुझे बताएं कि छात्रों के साथ जो हुआ, वह सही है या गलत? छात्रों की मांगें जायज़ हैं और वे अपने हक की बात कर रहे हैं। शिक्षा का बजट 1.4 लाख करोड़ रुपये है, लेकिन आप अडानी और अंबानी का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज़ माफ़ कर रहे हैं। छात्रों का संघर्ष जायज़ है और वे बदलाव चाहते हैं। बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं… शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है, लेकिन छात्रों और संसद में जो हो रहा है, वह अलोकतांत्रिक है।”
 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments