HomeHealth & FitnessMumbai: व्याख्यानमाला एवं हास्य हंगामा कार्यक्रम सम्पन्न

Mumbai: व्याख्यानमाला एवं हास्य हंगामा कार्यक्रम सम्पन्न

मुंबई जीवन आनंद स्नेह संस्था, मालाड पूर्व द्वारा जीडी खेतान सभागार में हृदय रोग व दंत रोग के लक्षण और उपचार पर व्याख्यानमाला और हास्य हंगामा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ स्नेहिल मिश्रा (हिंदुजा अस्पताल) ने हृदय रोग के प्रारंभिक लक्षण और आज के भागमभाग जीवनशैली में हमें किस तरह अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर ध्यान देने की आवश्यकता पर श्रोताओं को जागरुक किया। डॉ प्रियंका अग्रवाल ने दंत रोग,उपचार और इंप्लांट के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद सांसद रवींद्र वायकर ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की सलाह दी। उन्होंने मुंबई में एम्स हॉस्पिटल, रेलमार्ग, जलमार्ग, प्रदूषण नियंत्रण के विषय को संसद में उठाने और हल कराने का आश्वासन दिया।
प्रख्यात हास्य व्यंग्य कवि सुरेश मिश्र ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। हंसाते-हंसाते बेटी के नाम खत कविता सुनाकर श्रोताओं को भावुक भी कर दिया।

इस अवसर पर पत्रकार अभय मिश्र, अखिलेश तिवारी और सर्जन डॉ महिमा अग्रवाल का रवींद्र वायकर द्वारा विशेष सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ एन एन पांडे ने अतिथियों का स्वागत परिचय और संस्था के कार्य के बारे में जानकारी दी। समारोहअध्यक्ष डॉ श्याम अग्रवाल ने जीवन में स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया। अतिरिक्त आयकर आयुक्त प्रवीण सालुंख़े ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत मे संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी अतिथियों, श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए संस्था द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य के विषयों पर व्याख्यान और हास्य सम्मेलन हर साल कराने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार आनंद सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments