महराजगंज। 30 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने महराजगंज जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक सहित कारागार प्रशासन और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान कारागार की सभी बैरकों का गहनता से जायजा लिया गया। बंदियों की सुरक्षा, निगरानी और उनके अभिलेखों का भी परीक्षण किया गया। कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को बताया कि कारागार में सुरक्षा मानकों के अनुरूप नियमित रूप से तलाशी और निरीक्षण की कार्रवाई की जाती है। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन को कई निर्देश दिए। इनमें सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, बैरकों का नियमित निरीक्षण करने और शातिर व संवेदनशील बंदियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने को कहा गया। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जिलाधिकारी-एसपी ने महराजगंज जिला कारागार का किया निरीक्षण:सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की गतिविधियों का लिया जायजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












