महराजगंज जिले के सोनौली कस्बे में सोमवार दोपहर एक युवक पारिवारिक विवाद के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे सोनौली कोतवाली क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक के बगल में एक बंद पड़े बीएसएनएल टावर पर हुई। युवक की पहचान बैधनाथ विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बैधनाथ अपने भाइयों के बीच चल रहे आपसी विवाद और संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर तनाव में था। टावर पर चढ़ने के बाद उसने अपनी पत्नी को फोन कर अपनी पीड़ा बताई और टावर से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही सोनौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। पुलिस अधिकारियों ने युवक से लगातार संपर्क स्थापित कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। सोनौली थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक को सफलतापूर्वक समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। पुलिस ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता युवक की जान बचाना थी। अब पुलिस इस पूरे विवाद की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सोनौली में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा:पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












