#बस्ती_न्यूज
छावनी पुलिस ने छिनौती करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक स्कॉर्पियो, सोने की चेन, एक लॉकेट और 510 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मुखबिर की सूचना पर छावनी पुलिस ने पंकज को रामरेखा मंदिर पुलिया के पास से पकड़ा। पूछताछ में सरगना ने बताया कि वे टेम्पो स्टैंड से लोगों को निशाना बनाते थे। गिरोह की महिलाएं टेम्पो में बैठकर उल्टी या खुजली का बहाना बनाकर यात्रियों से छिनौती करती थीं। यह गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। इस मामले का खुलासा सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि पुलिस लंबे समय से इस गिरोह की तलाश कर रही थी। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक छावनी राना डीपी सिंह, उपनिरीक्षक सभाजीत मिश्रा, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, कांस्टेबल शिल्लू जायसवाल और कांस्टेबल राजीव रंजन शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
छावनी पुलिस ने छिनौती गैंग का किया पर्दाफाश:सरगना गिरफ्तार, स्कॉर्पियो, सोने की चेन और नकदी बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












