#बस्ती_न्यूज
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) बहादुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जलालपुर के टोला नूरचक पुरवा निवासी एक परिवार के लिए आर्थिक सहायता का माध्यम बनी है। योजना के तहत स्वर्गीय नन्ही के पति मोहम्मद शमीम को दो लाख रुपये का बीमा क्लेम प्रदान किया गया है। नन्ही का निधन कुछ समय पूर्व हुआ था। आरोह फाउंडेशन के सीएफएल सेंटर इंचार्ज और वित्तीय परामर्शदाता मोहम्मद अफजल खान गांव में बैंकिंग सेवाओं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूकता अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मोहम्मद शमीम ने अपनी पत्नी के निधन की सूचना दी। अफजल खान ने मृतका की बैंक पासबुक की जांच की, जिससे पता चला कि उनका प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा सक्रिय था। मोहम्मद अफजल खान ने नगर बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से संपर्क किया और बीमा क्लेम की प्रक्रिया शुरू करवाई। आवश्यक दस्तावेज तैयार कर आवेदन प्रस्तुत किया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बीमा कंपनी ने दावा स्वीकृत कर लिया। मंगलवार को ग्राम नूरचक पुरवा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लीड बैंक मैनेजर रूद्र नारायण मौर्य, भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक विकास कुमार, एसबीआई के आरएम संतोष और आरोह फाउंडेशन के मोहम्मद अफजल खान ने संयुक्त रूप से मोहम्मद शमीम को दो लाख रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर अधिकारियों ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि ये योजनाएं कम प्रीमियम पर उपलब्ध हैं और संकट के समय परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं। अधिकारियों ने समय पर बीमा कराने और बैंक खाते को सक्रिय रखने के महत्व पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान भीम विक्रम सेन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बीमा क्लेम दिलाने में सहयोग के लिए बैंक अधिकारियों और आरोह फाउंडेशन की टीम की सराहना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
PMJJBY से मृतका के पति को मिला 2 लाख का:बस्ती में योजना ने बहादुरपुर के नूरचक पुरवा निवासी परिवार को दिया सहारा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












