गोरखपुर की 102 यूपी बटालियन एनसीसी के अंतर्गत पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज, महराजगंज में एनसीसी भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में विद्यालय के लगभग 150 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अंतिम परिणाम की घोषणा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी ने की। इस अवसर पर उन्होंने चयनित कैडेट्स को एनसीसी के उद्देश्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना के बारे में विस्तार से बताया। कर्नल चौधरी ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल और देशभक्ति की भावना विकसित करने वाला एक उत्कृष्ट संगठन है। उन्होंने चयनित कैडेट्स से इसका पूर्ण लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सभी चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी ने चयनित कैडेट्स को प्रशिक्षण की रूपरेखा, परेड, शिविरों, ‘बी’ एवं ‘सी’ प्रमाणपत्रों और एनसीसी से मिलने वाले विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कैडेट्स से नियमित उपस्थिति, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आग्रह किया। इस अवसर पर पीआई स्टाफ हवलदार सुमेर सहित एनसीसी स्टाफ और विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन चयनित कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
एनसीसी भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित:150 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, महराजगंज के इंटर कॉलेज में हुई घोषणा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












