Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में सागौन के पेड़ को लेकर खूनी संघर्ष:दो पक्षों में मारपीट,...

श्रावस्ती में सागौन के पेड़ को लेकर खूनी संघर्ष:दो पक्षों में मारपीट, 6 घायल; 4 जिला अस्पताल रेफर


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के अहिरन पुरवा सेमगढ़ा गांव में सागौन के पेड़ को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घायल पक्ष की रूपकला पत्नी नानबाबू ने तहरीर देकर बताया कि 4 अगस्त की शाम करीब छह बजे सागौन के पेड़ को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि कहासुनी के बाद अमरिका, कमलेश, नेवास और पंकज ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, थप्पड़ और मुक्कों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में छह लोग घायल, चार की हालत गंभीर घटना में रूपकला, शीलू पत्नी राम मनोहर, राम मनोहर पुत्र नानबाबू और अखिलेश यादव पुत्र नानबाबू समेत कुल छह लोग घायल हो गए। परिजन सभी घायलों को निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। पानी का इंजन तोड़ने का भी आरोप रूपकला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने खेत में लगा पानी का इंजन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमरिका, कमलेश, नेवास और पंकज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular