#बस्ती_न्यूज
बस्ती की छावनी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वंशराज गुप्ता उर्फ पंडित तेली के रूप में हुई है, जिसे 13 मई 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी थानाध्यक्ष छावनी सतेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। वंशराज गुप्ता उर्फ पंडित तेली पुत्र स्व. हरिशंकर गुप्ता, निवासी धिरौली बाबू, थाना छावनी, जनपद बस्ती, थाना छावनी में पंजीकृत मु.अ.सं. 93/2026, धारा 65(1), 351(3) बीएनएस, 5 जे(ii) एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सतेंद्र यादव के साथ कांस्टेबल धनवंत गुप्ता, रिक्रूट कांस्टेबल रंजीत कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल हिमांशु पटेल शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार:छावनी पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय में किया गया पेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












