देईसाड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े महादेवा फीडर के महादेवा बस्ती मार्ग और लालगंज महादेवा मार्ग पर सुबह 6 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। एक मार्ग पर तार गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दो पोल पहले एक जंपर लगा हुआ है। उनका आरोप है कि यदि इस जंपर को खोल दिया जाए तो बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकती है, लेकिन लाइटमैन की मनमानी के कारण यह कार्य नहीं किया जा रहा है। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में विद्युत समस्या झेलना उनके लिए मुश्किल हो गया है। इस संबंध में जेई अवनीश कुमार से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि लाइटमैन द्वारा जल्द ही आपूर्ति सुचारू की जाएगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि लाइटमैन की मनमानी के चलते कार्य बाधित है।





































