बलरामपुर में बजाज चीनी मिल, इटई मैदा उतरौला ने स्वच्छ, ताज़ा और जड़-पत्ती व अगोला रहित गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को सम्मानित किया। कंपनी अध्यक्ष कुशल बजाज की निजी सहायक साक्षी गिनोदिया (शुगर बिजनेस) ने यूपी ईस्ट विजिट के दौरान चयनित किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने किसानों को गुणवत्तापूर्ण गन्ना आपूर्ति जारी रखने के लिए प्रेरित भी किया। सम्मानित होने वाले किसानों में ग्राम इमिलिया रज्जाक के रामशंकर और ग्राम पिपरा याकूब के रामचंदर शामिल थे। इस अवसर पर इकाई प्रमुख श्याम सिंह, गन्ना प्रबंधक डॉ. आर.पी. शाही, इंजीनियरिंग हेड डी.पी.एस. यादव, प्रोडक्शन हेड राघवेंद्र श्रीवास्तव, एचआर हेड बृजेश चंद मंडल और कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन के के.पी. सिंह सहित गन्ना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इकाई प्रमुख श्याम सिंह ने बताया कि इस पहल से किसानों में स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण गन्ना आपूर्ति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इससे चीनी मिल की कार्यक्षमता के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
बलरामपुर में चीनी मिल ने किसानों को किया सम्मानित:स्वच्छ और ताज़ा गन्ना आपूर्ति के लिए मिला सम्मान