सीतापुर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा के सभी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
जनपद में प्रवेश करते ही अटरिया, सिधौली व कमलापुर में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष को रिमझिम फुहारों के बीच फूल मालाओं से लाद दिया। निवर्तमान सांसद व उप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कमलापुर स्थित कोठी ढाबा पर श्री द्विवेदी का स्वागत किया। युवा व संभावनाशील भाजपा नेता तथा खैराबाद पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेष गुप्ता बबलू ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह दे कर उनका वंदन अभिनन्दन किया। नवनियुक्त क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह सब 2027 की तैयारियों में प्राण पण से जुटे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, जिला प्रभारी नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर गुप्ता, एमएलसी पवन सिंह चौहान, विधायक ज्ञान तिवारी, विधायक आशा मौर्या, विधायक निर्मल वर्मा, विधायक शशांक त्रिवेदी, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्ता, विधायक सुनील वर्मा, पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राकेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा व अजय गुप्ता समेत सभी प्रमुख नेता उपस्थित थे।












