HomeHealth & Fitnessपुलिया से कार टकराने पर कार चालक पति की मौत पत्नी और...

पुलिया से कार टकराने पर कार चालक पति की मौत पत्नी और बच्चा जख्मी।

मोहम्मदी-खीरी,20 जून(तरुणमित्र)। मोहम्मदी शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर गांव बरैचा के पास स्विफ्ट कार चालक के नियंत्रण खो जाने से पुलिया से टकरा गई जिसमें सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के लिए मोहम्मदी सी एच सी पर भर्ती कराया गया डॉक्टर ने जांच के दौरान चालक अंकित को मृत घोषित कर दिया सवार महिला और बच्चे की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

पुलिस के अनुसार स्विफ्ट कार चालक अंकित 30 वर्षीय निवासी आंवला जिला बरेली अपनी पत्नी शालिनी और तीन वर्षीय पुत्र शाश्वत उर्फ सूर्या को लेकर मोहम्मदी क्षेत्र के गांव बुझारी में पत्नी के मामा के दसवां संस्कार में सम्मिलित होने आ रहे थे शुक्रवार को लगभग 3बजे करीब बरैचा के पास पहुंचते ही पुलिया से कार टकरा गई जिससे सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के दौरान चालक अंकित को मृत घोषित कर दिया पत्नी और बच्चे की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर इलाज के लिए भेजा है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है। शव का शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments