Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बजरंग दल को गाली देने वालों पर केस दर्ज:AIMIM कार्यक्रम स्थल से...

बजरंग दल को गाली देने वालों पर केस दर्ज:AIMIM कार्यक्रम स्थल से वीडियो आया सामने, कार्यकर्ताओं ने शिकायत की


बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में बजरंग दल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का एक वीडियो वायरल होने के बाद दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह वीडियो शंकरपुर चौराहे के पास एक AIMIM पार्टी के कार्यक्रम स्थल से सामने आया था। वायरल वीडियो में दो अज्ञात व्यक्ति विश्व हिंदू परिषद (VHP) बजरंग दल संगठन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते और गालियां देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई और उन्होंने इसे संगठन की भावनाओं को आहत करने वाला बताया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपक श्रीवास्तव ने मटेरा थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत पत्र दिया। इसमें उन्होंने पुलिस से वीडियो की जांच कर अज्ञात लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत के आधार पर, मटेरा थाना प्रभारी हरकेश सिंह ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments