क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने रविवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एक समीक्षा बैठक की। यह बैठक सर्किल शोहरतगढ़ के सभी थानों पर स्थापित महिला मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों और उनकी टीम के साथ आयोजित की गई। इस दौरान अभियान के द्वितीय चरण (वासंतिक नवरात्रि से संचालित) के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में क्षेत्राधिकारी ने अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा की और अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि थानों पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना जाए। साथ ही, उनका त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। द्विवेदी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति लगातार जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने टीमों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के भी निर्देश दिए। गोष्ठी में उपस्थित सभी प्रभारियों को अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया गया।
सीओ शोहरतगढ़ ने मिशन शक्ति फेज-5 की समीक्षा की:महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर दिए आवश्यक निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












