कौशाम्बी।जिले में शनिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव पांडेय की अगुवाई में स्मार्ट मीटर के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी को सौंपा।प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गांवों के गरीबों के घरों में बिना उनकी सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगवा रही है। उन्होंने कहा कि बाद में इन्हें प्रीपेड मीटर में बदल दिया गया, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं।उन्होंने बताया कि मामूली बकाया होने पर भी बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी जाती है और बिल जमा करने के बाद भी कई दिनों तक बिजली बहाल नहीं की जाती, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।गौरव पांडेय ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस योजना में पारदर्शिता नहीं है और इससे आम जनता को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्मार्ट मीटर की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार से स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर पुनर्विचार करने और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।
स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, कलेक्ट्रेट पहुंच सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












