Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बौंडी में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला:संदिग्ध हालात में पेड़ से...

बौंडी में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला:संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी


बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सनसनी फैल गई। नौबस्ता गांव के नया पुरवा मजरे में एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान केत (42 वर्ष) पुत्र किशुन के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और क्षेत्र के रोजगार सेवक के परिवार से संबंधित बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला बताया है। हालांकि, मौत के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ मौर्य को दी। सूचना मिलने पर बौंडी थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस का कहना है कि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments