HomeHealth & Fitnessसंसद भवन परिसर में इंडी गठबंधन का प्रदर्शन: पैलेट गन के इस्तेमाल...

संसद भवन परिसर में इंडी गठबंधन का प्रदर्शन: पैलेट गन के इस्तेमाल का विरोध

  • विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और बड़े पोस्टर लेकर जताया विरोध 

नई दिल्ली। प्रश्नपत्र लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और कथित पैलेट गन चलाने को लेकर विपक्षी इंडी गठबंधन ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और बड़े पोस्टर लेकर विरोध जताया।

प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, धर्मेंद्र यादव, संजय राउत और किशोरी लाल शर्मा समेत कई विपक्षी सांसद मौजूद रहे। विपक्षी नेताओं ने “चढ़ावा चोर गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाए और एक बड़ा पोस्टर पकड़ा जिस पर ‘ऑर्डर किसने दिया’ लिखा था।

41afc5f8bc37e71f1c632f52d4ab55a5_1486670040

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह कब तक देश को जवाब नहीं देंगे। गृह मंत्री संसद से गायब हैं और विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर विरोध कर रहे हैं। विपक्ष यह स्पष्ट जवाब चाहता है कि छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया और क्यों नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने से रोका गया।

विपक्षी सांसदों ने कहा कि छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई और पैलेट गन के इस्तेमाल की घटनाएं गंभीर हैं और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। सरकार छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments