श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 11 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए शिकायतों के निस्तारण में त्वरित कार्यवाही की जाए। जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता कदापि क्षम्य नही की जाएगी। यदि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता मिली तो सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
शिकायतों के निस्तारण में की जाए त्वरित कार्यवाही-जिलाधिकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












