Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डीएम ने आईजीआरएस शिकायतों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश:श्रावस्ती में डिफाल्टर...

डीएम ने आईजीआरएस शिकायतों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश:श्रावस्ती में डिफाल्टर मामलों पर होगी कड़ी कार्रवाई, आख्या समय से करें अपलोड


श्रावस्ती में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि जनहित में आईजीआरएस संदर्भों का समयबद्ध, तथ्यपरक और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को डिफाल्टर शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने असंतुष्ट फीडबैक पर विशेष ध्यान देने को कहा और चेतावनी दी कि अगली समीक्षा बैठक में किसी भी विभाग का संतुष्ट फीडबैक कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे मामलों का निस्तारण तथ्यों और स्थलीय जांच के आधार पर करें। उन्होंने लंबित मामलों की विभागवार दैनिक समीक्षा करने और अंतिम तिथि वाले प्रकरणों को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि गलत या तथ्यहीन जांच रिपोर्ट भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, इसलिए अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई त्रुटिपूर्ण या गुणवत्ताविहीन रिपोर्ट अपलोड न हो। जिलाधिकारी ने जोर दिया कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता नहीं होनी चाहिए, बल्कि “संतुष्टिपरक निस्तारण” सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को शिकायतकर्ता से सीधे फोन पर बात कर वास्तविक समाधान करने को कहा। संवेदनशील और बार-बार आने वाले मामलों की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं करने तथा एक ही विषय की पुनरावृत्ति वाली शिकायतों का स्थायी समाधान निकालने के भी निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने आयोग या आयुक्त कार्यालय से प्राप्त संदर्भों पर विशेष प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निस्तारण रिपोर्ट में स्पष्ट तथ्य, की गई कार्रवाई, स्पॉट मेमो और उपलब्ध साक्ष्य संलग्न कर अपलोड किए जाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments