Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में सड़क किनारे बुजुर्ग बेहोश मिले:गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिनगा...

श्रावस्ती में सड़क किनारे बुजुर्ग बेहोश मिले:गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया, पहचान करने में जुटी पुलिस


श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र अंतर्गत कटही गांव में मंगलवार को एक अज्ञात बुजुर्ग सड़क किनारे लावारिस हालत में बेहोशी की अवस्था में मिले। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। राहगीरों ने बुजुर्ग को काफी देर तक अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस और 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस कर्मियों ने बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, बुजुर्ग की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग काफी समय से सड़क किनारे पड़े हुए थे और उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। घटना के बाद इलाके में भीड़ जुट गई। पुलिस बुजुर्ग की पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments