डुमरियागंज नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-14 कृष्णानगर में आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस रविवार को कथा वाचक पंडित राकेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए और पूरा कथा पंडाल “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। पंडित राकेश शास्त्री ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान अपने भक्तों की रक्षा तथा धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान का अवतरण केवल दुष्टों के विनाश के लिए ही नहीं, बल्कि मानवता को सत्य, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने के लिए भी होता है। कथा के दौरान प्रस्तुत भक्ति गीतों और मधुर भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कथा श्रवण के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रंजीत गुप्ता, पप्पू गुप्ता, सुनीता, प्रिया, रिया, सुखदेव गुप्ता, संदीप, संजय, राकेश, दिवाकर, राजन, दीपू सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन:कृष्णानगर में राकेश शास्त्री बोले- अधर्म बढ़ने पर धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं भगवान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












