Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती - आर्केस्ट्रा बंद कराने को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

बस्ती – आर्केस्ट्रा बंद कराने को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के ढढौरा में आर्केस्ट्रा बंद कराने की बात को लेकर मारपीट हो गई। इसी थाना क्षेत्र के ढढौरा निवासी सत्यराम ने तहरीर देकर बताया है कि गत 18 अप्रैल को उनके घर पर मुंडन कार्यक्रम का आयोजन था। इस दौरान आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था। आर्केस्ट्रा प्रोग्राम को बंद करा दिया गया। जिसे लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए आर्केस्ट्रा को फिर से चालू कराने की बात कहते हुए स्टेज पर चढ़ गए। ऐसा करने से उन्होंने व उनके घरवालों ने मना किया तो ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे से मारापीटा। थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आदित्य चौधरी, सौरभ चौधरी निवासी बिरतियां थाना लालगंज, लोकेश चौधरी निवासी साखी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर, गोभी चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी निवासी ढढौरा थाना लालगंज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments