बस्ती – लालगंज थाना क्षेत्र में कुरमौल ग्राम पंचायत के प्रधान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना लालगंज में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रधान कृष्ण मुरारी शुक्ल ने बताया कि 19 अप्रैल की शाम 6:30 बजे ग्राम पंचायत के राजस्व गांव उमरिया उर्फ अमिलहा में सीसी रोड निर्माण कार्य के सिलसिले में पहुंचे थे। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने सड़क निर्माण को लेकर विवाद शुरू कर दिया।,लोग उनसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
बस्ती – प्रधान को घेरकर मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












