इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, श्रावस्ती ने भीषण गर्मी और हीट वेव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए तहसील इकौना और सीताद्वार में निःशुल्क प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग और श्रावस्ती विधायक पंडित राम फेरन पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों, राहगीरों और आमजन को गुड़ एवं शीतल जल वितरित कर गर्मी से बचाव का संदेश दिया गया। अतिथियों ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है। विधायक पंडित राम फेरन पाण्डेय ने इस पहल को जनसेवा का संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहायता करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं, जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग ने लोगों से हीट वेव के दौरान सावधानी बरतने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहल गर्मी के मौसम में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए इसे मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस दौरान उपजिलाधिकारी इकौना पीयूष जायसवल, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
इकौना और सीताद्वार में निःशुल्क प्याऊ शुरू:भीषण गर्मी से राहत के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी की पहल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












