गिलौला थाना परिसर के ठीक सामने लंबे समय से कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में फैल रही तेज दुर्गंध के कारण वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई है। निशांत शेखर सिंह, संजय, आलोक और अतुल पाठक समेत कई लोगों का कहना है कि थाने जैसी महत्वपूर्ण सरकारी इमारत के सामने ऐसी गंदगी होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उनका आरोप है कि अधिकारी रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं, फिर भी सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। बीमारियों का बढ़ा खतरा बरसात के मौसम में कूड़े का यह ढेर मच्छरों और मक्खियों का अड्डा बन गया है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं गहरा गई हैं। प्रशासन से कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने की मांग की है। साथ ही नियमित कूड़ा उठान और स्वास्थ्य विभाग द्वारा कीटनाशक छिड़काव कराने की अपील की है, ताकि बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके। सफाई कर्मियों की कमी प्रधान प्रतिनिधि कोयले ने बताया कि कस्बा बड़ा होने के कारण सफाई कर्मियों की संख्या कम है, फिर भी सफाई व्यवस्था कराई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि जब थाने के सामने ही ऐसी बदहाल स्थिति है, तो दूरदराज के इलाकों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।
थाने के सामने कूड़े का ढेर:गिलौला में बदबू से जीना मुहाल, बीमारियों का खतरा बढ़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












