बहराइच जिले के मिहीपुरवा तहसील के सुजौली क्षेत्र स्थित आम्बा गांव निवासी अनीस अहमद को उनकी पत्नी की मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत 2 लाख रुपये का बीमा लाभ मिला है। उन्हें यह राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। अनीस अहमद ने बताया कि उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व एसबीआई की मिनी बैंक संचालक प्रीतम गुप्ता गिरिजापुरी के माध्यम से प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत अपना और अपनी पत्नी का बचत खाता खुलवाया था। इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में भी नामांकन कराया था। लगभग दो महीने पहले अनीस अहमद की पत्नी शायदा बेगम का अचानक निधन हो गया था। इसके बाद बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूरी की गई। एसबीआई बैंक मैनेजर दिनेश कुमार वर्मा ने बैंक स्टाफ कैशियर कपिलदेव चौधरी, अवनीश, प्रीतम गुप्ता और संतोष कुमार की उपस्थिति में मृतक की पत्नी के पति अनीस अहमद को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा। अनीस अहमद ने बताया कि इस बीमा राशि से उन्हें आर्थिक सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि का उपयोग वे अपनी पुत्री की शिक्षा के लिए करेंगे।
पत्नी की मृत्यु पर पति को मिला बीमा लाभ:बहराइच के मिहीपुरवा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिले 2 लाख रुपये
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












