Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हरिवंशपुर समिति में यूरिया खाद मानक से अधिक दाम पर:किसानों से 266.50...

हरिवंशपुर समिति में यूरिया खाद मानक से अधिक दाम पर:किसानों से 266.50 की जगह 300 रुपये लिए जा रहे


सिद्धार्थनगर जिले के लोटन थाना क्षेत्र स्थित हरिवंशपुर की साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद मानक से अधिक दरों पर बेची जा रही है। किसानों से निर्धारित मूल्य 266.50 रुपये के बजाय 300 रुपये वसूले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह समिति में किसानों को यूरिया खाद का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान कई किसान खाद लेने के लिए लाइन में लगे थे। इसी बीच एक किसान ने बताया कि वितरण अधिकारी मानक से अधिक पैसे ले रहे हैं। इसकी पुष्टि के लिए जब समिति के खाद वितरण अधिकारी से पूछताछ की गई, तो उन्होंने पहले 266.50 रुपये में खाद देने की बात कही। हालांकि, उन्हीं के सामने किसानों से पूछने पर उन्होंने 300 रुपये में खाद खरीदने की जानकारी दी। वितरण अधिकारी से दोबारा इस बारे में बात करने पर, उन्होंने अधिक खर्च का हवाला देते हुए अपना बयान बदल दिया। वितरण अधिकारी के इस व्यवहार पर रामकेश, प्रकाश कन्नौजिया, सुनील, सुरेश साहनी, हरिचरण, मुकेश शर्मा सहित कई किसानों ने नाराजगी व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments