HomeHealth & Fitnessआईजीआरएस रैंकिंग में रामपुर ने 130 में से 127 अंक प्राप्त कर...

आईजीआरएस रैंकिंग में रामपुर ने 130 में से 127 अंक प्राप्त कर लगातार पांचवीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

रामपुर:जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के मामले में रामपुर ने प्रदेशभर में एक बार फिर अपनी अलग पहचान बनाई है।शासन द्वारा जारी मई 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद ने लगातार पांचवीं बार पहला स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली का परिचय दिया है।130 अंकों में से 127 अंक प्राप्त कर रामपुर ने यह साबित कर दिया है कि जनसुनवाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयास धरातल पर असरदार साबित हो रहे हैं।

जिलाधिकारी की सतत समीक्षा और मॉनीटरिंग बनी सफलता की कुंजी

इस उपलब्धि के पीछे जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की नियमित समीक्षा,शिकायतों की व्यक्तिगत मॉनीटरिंग और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर को अहम माना जा रहा है।प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट संदेश दिया गया है कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक फरियादी को समयबद्ध न्याय दिलाना प्राथमिकता होगी।

शासन के सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

आईजीआरएस प्रभारी अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के तहत शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण,डिफाल्टर मामलों की संख्या शून्य बनाए रखना तथा मुख्यमंत्री संदर्भ की सी-श्रेणी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाता है।रामपुर ने इन सभी बिंदुओं पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

बेहतर समन्वय और टीम भावना का मिला प्रतिफल

मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने कहा कि यह उपलब्धि प्रशासनिक टीम भावना,विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा नियमित अनुश्रवण का परिणाम है।सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है।

अधिकारियों और कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने दी बधाई

लगातार पांचवीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का प्रभावी और संतोषजनक निस्तारण सुशासन की मूल भावना है।प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायतों का निपटारा करना नहीं,बल्कि आमजन के विश्वास को मजबूत करना और उन्हें त्वरित राहत उपलब्ध कराना है।

जनसमस्याओं के समाधान को मिलेगी सर्वाेच्च प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी रामपुर प्रशासन इसी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं के समाधान को सर्वाेच्च प्राथमिकता देता रहेगा। जनहित और जनसंतुष्टि को केंद्र में रखकर प्रशासन निरंतर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहेगा।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments