Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती मे पत्नी प्रेमी संग घर से फरार,दो बच्चे छोड़े:पति बोला- रील...

श्रावस्ती मे पत्नी प्रेमी संग घर से फरार,दो बच्चे छोड़े:पति बोला- रील बनाने की थी लत, रुपए-जेवर वापस लौटा दे


श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के भंभरी भगवानपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ननकू का कहना है कि उनकी पत्नी 14 मई को अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। ननकू के अनुसार, पत्नी को रील बनाने की लत थी, जिसे लेकर पति उसे मना करता था। ननकू ने बताया कि उनकी पत्नी घर से जाते समय लगभग एक लाख रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई। उसने अपने दो छोटे बच्चों को घर पर ही छोड़ दिया। राजमिस्त्री का काम करने वाले ननकू जब 14 मई की शाम को काम से लौटे, तो उन्हें पत्नी घर पर नहीं मिली। वह सुबह करीब आठ बजे काम पर गए थे।
पीड़ित ननकू के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि उनकी पत्नी इस समय दिल्ली या गाजियाबाद में हो सकती है। उसके साथ गया युवक भिनगा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। ननकू ने प्रशासन से पत्नी को ढूंढकर वापस लाने और घर से ले गए रुपये व जेवरात दिलाने की मांग की है। ननकू का कहना है कि यदि उनकी पत्नी बाद में कहीं और रहना चाहे तो वह स्वतंत्र है, लेकिन नकदी और जेवरात साथ होने से किसी अनहोनी की स्थिति में उन पर आरोप न आए, इसी बात की उन्हें चिंता है। उन्होंने कहा कि पत्नी घर आकर उनके जेवर और पैसे लौटा दे, फिर जहां जाना हो जाए। इस मामले में ननकू के बड़े बेटे बालवीर ने पुष्टि की कि उनकी मां 14 मई को घर से चली गई थीं। बालवीर ने बताया कि अब उनके पिता ही घर में खाना बनाते हैं। उन्होंने मां के साथ गए व्यक्ति का नाम सुखराज बताया। हालांकि, यह पूछे जाने पर कि वह युवक पहले घर आता-जाता था या नहीं, बालवीर ने अनभिज्ञता व्यक्त की। यह पूरा मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। ननकू ने बताया कि पहले वह अपनी पत्नी को खोज रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने एक न्यूज़ देखी जिसमें उनकी पत्नी रील बना रही थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments