सड़क किनारे लगे अवैध ठेला, रेहड़ी, दुकानों एवं खड़े वाहनों को हटवाया गया
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत पैदल गश्त कर सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 18.06.2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह द्वारा थाना सोनवा क्षेत्र के कस्बा लक्ष्मणनगर व अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए सड़क किनारे लगे अतिक्रमण को हटवाया गया एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की गई अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही दुकानदारों एवं आमजन से अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखें।यह कार्रवाई जनहित में की गई, जिससे आमजन को आवागमन में होने वाली असुविधा को दूर किया जा सके और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।












