रुपईडीहा थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवरिया, शिवपुर सेमरा निवासी लुकमान खां पुत्र छोटकाऊ खां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हनीफ खां पुत्र मुमताज़ खां, मुबारक खां पुत्र मो शाकिर, अजीजुल खां पुत्र अब्दुलगानी और राहत खां उनके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। लुकमान खां के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए लुकमान के भतीजे सिराज खां पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने जान-माल की धमकी देते हुए घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा भेजा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। थाना प्रभारी रुपईडीहा रमेश सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुरानी रंजिश में मारपीट, दो गंभीर घायल:रुपईडीहा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












