Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा में मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की जान जोखिम में:रेहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...

खेसरहा में मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की जान जोखिम में:रेहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन तैयार, पर हैंडओवर न होने से जर्जर इमारत में इलाज कराने को मजबूर लोग


खेसरहा के ग्राम रेहरा स्थित मरवटिया बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस समय बदहाली के आंसू रो रहा है। स्वास्थ्य केंद्र का संचालन एक बेहद जर्जर भवन में हो रहा है, जिससे यहां आने वाले मरीजों और ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर हर वक्त खतरा मंडराता रहता है। विडंबना यह है कि इसी परिसर में लाखों की लागत से एक नया और आधुनिक भवन बनकर पूरी तरह तैयार खड़ा है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। विभागीय लेटलतीफी के कारण जनता को नए भवन की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल के पुराने भवन की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इसकी दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं और छत का प्लास्टर कई जगहों से टूटकर गिर रहा है। इस असुरक्षित माहौल में इलाज कराना और करना दोनों ही जोखिम भरा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बरसात के मौसम में स्थिति और भी ज्यादा चिंताजनक हो जाती है, जब छत से पानी टपकने लगता है। क्षेत्र की एक बड़ी आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इसी केंद्र पर निर्भर है, लेकिन बदइंतजामी के कारण लोग यहां आने से भी कतराने लगे हैं। ग्रामीणों में आक्रोश, जल्द नए भवन में शिफ्टिंग की मांग अस्पताल की इस दुर्दशा को लेकर क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय ग्रामीण राम नरेश तिवारी और सुरेश चतुर्वेदी का कहना है कि पुराने भवन की हालत देखकर डर लगता है, नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं मो. सलीम और मो. नसीम ने कहा कि जब नया भवन बनकर तैयार है, तो प्रशासन इसे चालू करने में देरी क्यों कर रहा है? ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि हस्तांतरण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर स्वास्थ्य सेवाओं को नए भवन में शिफ्ट किया जाए। बोले जिम्मेदार: हैंडओवर मिलते ही शुरू कर दी जाएंगी सेवाएं इस पूरे मामले पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि नए भवन का निर्माण कार्य पूरी तरह से मुकम्मल हो चुका है। हालांकि, निर्माण एजेंसी या संबंधित विभाग द्वारा अभी तक इसे औपचारिक रूप से स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द नहीं किया गया है। उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जैसे ही हैंडओवर की कागजी प्रक्रिया पूरी होती है, तुरंत सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर स्वास्थ्य सेवाओं को नए और सुरक्षित भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments