Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गौर में दो पासपोर्ट मामले में FIR:लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय की जांच के...

गौर में दो पासपोर्ट मामले में FIR:लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय की जांच के बाद एक्शन

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में कथित पासपोर्ट फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। लखनऊ स्थित पासपोर्ट कार्यालय की जांच रिपोर्ट के आधार पर गौर पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 12(1)(b) के तहत एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के अनुसार, पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की जांच में पाया गया कि आरोपी ने अलग-अलग जन्मतिथियों के आधार पर दो पासपोर्ट प्राप्त किए। पहला पासपोर्ट वर्ष 2011 में मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों के आधार पर बनवाया गया था, जिसकी वैधता वर्ष 2021 तक थी। इसके बाद वर्ष 2024 में आरोपी ने आधार कार्ड और बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेजों का उपयोग कर दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया। शिकायत में आरोप है कि दूसरे पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय पहले से जारी पासपोर्ट की जानकारी छिपाई गई और दोनों पासपोर्टों में जन्मतिथि अलग-अलग अंकित कराई गई। थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने बताया कि लखनऊ के पासपोर्ट कार्यालय से मिली रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना के लिए उप निरीक्षक सोमनाथ यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पासपोर्ट कार्यालय की जांच में इस तथ्य की पुष्टि होने के बाद संबंधित रिपोर्ट गौर थाने भेजी गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। गौर पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उपलब्ध दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments