HomeHealth & Fitnessमऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

मऊ। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार काे जनपद मऊ को तीन महत्वपूर्ण रेल सुविधाओं की सौगात दी है। दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन का विस्तार वाराणसी तक किया गया है, आनंद विहार जाने वाली एक ट्रेन को नियमित दैनिक सेवा में बदला गया है, जबकि छपरा-दिल्ली ट्रेन को मऊ होकर संचालित करने की नई व्यवस्था की गई है।

शुक्रवार काे छपरा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जबकि मऊ में वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, स्थनीय सपा सांसद राजीव राय और रेलवे अधिकारियों ने ट्रेनों का शुभारंभ किया। मऊ जंक्शन पर रेल मंत्रालय की नई सौगातों के इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट और नारेबाजी हुई। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और घोसी से सपा सांसद राजीव राय की मौजूदगी में दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए। पुलिस और रेल अधिका​रियों ने हस्तक्षेप कर कार्यक्रम को संपन्न कराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments