बहराइच। लखाहीपुतली मुख्य मार्ग पर ₹42.58 लाख की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया। यह सड़क क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। यह बहुप्रतीक्षित संपर्क मार्ग दद्दन गोस्वामी के घर से शुरू होकर नहर पुल तक बनाया जाएगा। यह आगे चलकर मुख्य पयागपुर-शिवदहा संपर्क मार्ग से जुड़ेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। शिलान्यास समारोह में जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी, प्रधान वैजनाथ सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामरंग शुक्ला, प्रदीप त्रिपाठी, पं विनय मिश्र, सेक्टर संयोजक हरिओम मिश्रा, पूर्व प्रधान कपीश सिंह, संतोष तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्रमुख कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विधायक सुभाष त्रिपाठी ने लखाही मार्ग का शिलान्यास किया:₹42.58 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












