Home Blog Page 1899

इंटरनेट को चलाने वाले ‘तेल’ पर हमला क्यों कर रहा ईरान?

जंग अब सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर हमले से आगे बढ़ चुकी है। ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग में डेटा सेंटरों को निशाना बनाया जा रहा है। इसका असर न केवल बैंकिंग सेक्टर, बल्कि लोगों की आम जिदंगी पर भी पड़ रहा है। तीनों देश एक-दूसरे के डेटा सेंटरों को तबाह करना चाहते हैं, ताकि दुश्मन पर युद्ध की अधिक कीमत थोपी जा सके।

होर्मुज की खाड़ी पर ईरान की नाकेबंदी के कारण दुनियाभर में तेल और गैस की आपूर्ति बाधित है। वहीं दुनिया के आधुनिक तेल यानी डेटा पर भी सेनाओं की निगाह टिक चुकी है। 2006 में ब्रिटिश गणितज्ञ क्लाइव हम्बी ने डेटा को नया तेल बताया था। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच इसी नए तेल को बाधित करने की जंग छिड़ी है।

यह भी पढ़ें: खत्म हो रहीं टॉमहॉक मिसाइलें, अमेरिका के लिए कितना बड़ा झटका?

अभी तक डेटा सेंटर हैंकरों के निशाने पर थे। दूर बैठा कोई हैकर गुपचुप तरीके से डेटा में सेंध लगाता था। यह सबकुछ पर्दे के पीछे होता था। मगर अब पर्दा हट चुका। सेनाएं एक-दूसरे के डेटा सेंटरों को तबाह करना चाहती हैं, ताकि व्यवस्था को चौपट किया जा सके और लोगों में भय व अफरा-तफरी का माहौल पैदा किया जा सके।

अब तक कहां-कहां डेटा सेंटर निशाने पर

डेटा सेंटरों को निशाना बनाने की शुरुआत ईरान की आईआरजीसी ने किया। उसने सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित दो डेटा सेंटर पर अटैक किया। इनका संबंध अमेरिकी कंपनी अमेजन से था। बहरीन में भी एक डेटा सेंटर को निशाना बनाया गया। इन दोनों जगह ईरानी हमले से भौतिक तौर पर नुकसान तो मामूली हुआ, लेकिन सेवा क्षेत्र में बड़ा असर हुआ। उपभोक्ता सेवा से बैकिंग तक पर बुरा असर देखने को मिला।

11 मार्च को इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में एक डेटा सेंटर को तबाह कर दिया। यह डेटा सेंटर सेपाह बैंक से जुड़ा था। यहां आईआरजीसी और ईरान सेना के जवानों के वेतन खाते थे। उनका सारा रिकॉर्ड था। इजरायली हमले के कारण सैनिकों को वेतन का भुगतान करने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन बैंकिंग को भी रोकना पड़ा।

अपने डेटा सेंटर पर इजरायली हमले से ईरान भड़क उठा। उसने उन तकनीकी टारगेट की सूची जारी की। जिन्हें वह यूएई, इजरायल, कतर और बहरीन में निशाना बनाने वाला है। अमेरिका की कंपनियों से जुड़े डेटा सेंटर पर हमले को ईरान ने वैध टारगेट बताया। सूची के मुताबिक ईरान ने आईबीएम के छह, एडब्ल्यूएस व माइक्रोसॉफ्ट के 5-5, गूगल के चार, ओरेकल और एनवीडियो के तीन-तीन डेटा सेंटर पर हमले की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: मुसीबत में फंसे जहाजों को बचाएगा भारत, ‘पोर्ट ऑफ रिफ्यूज’ सिस्टम चालू

रूस के खिलाफ यू्क्रेन का डेटा युद्ध

युद्ध में डेटा का इस्तेमाल 2022 से बढ़ गया है। रूस के खिलाफ यूक्रेन एआई बेस्ड युद्ध लड़ रहा है। इसमें अमेरिकी कंपनियां उसकी मदद कर रही हैं। एलन मस्क की स्टारलिंक इंटरनेट मुहैया करवा रही है। क्लियरव्यू एआई का चेकपॉइंट में उपयोग हो रहा है। इससे रूसी एजेंटों की पहचान करने में मदद मिल रही है। साइबर हमले से निपटने में माइक्रोसॉफ्ट यूक्रेन को सहायता दे रहा है। सिस्को नाम की कंपनी ने यूक्रेन को साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग दी। इसके अलावा यूक्रेन के शिक्षा, रक्षा और अर्थव्यवस्था मंत्रालय पलान्टियर टेक्नोलॉजीज का इस्तेमाल करती हैं।

कितना घातक हो सकता है डेटा सेंटर पर हमला?

आधुनिक समय में डेटा सेंटर किसी भी देश के दिल, दिमाग और धड़कन हैं। यहां पर ऐप और वेबसाइट का डेटा संग्रहित होता है। बैंकिंग सिस्टम भी इसी से जुड़ा होता है। सरकार से जुड़ा डेटा और संवेदनशील जानकारी एकत्रित होती है। अगर कोई देश अपने दुश्मन का डेटा सेंटर तबाह कर देती है तो उसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेनाओं का आपसी संपर्क कट जाएगा। कमांड और कंट्रोल सिस्टम में भी रुकावट आएगी। दुश्मन के हमले का जवाब देने में समय लगेगा।

ऑनलाइन सेवा और बैंकिंग सिस्टम बंद होने से जनता में अफरा-तफरी का माहौल पैदा होगा। डेटा सेंटरों में ही निगरानी डेटा, खुफिया जानकारी और साइबर ऑपरेशन कंट्रोल की जानकारी होती है। डेटा सेंटर पर एक भी हमला दुश्मन को अंधा और बहरा बना सकता है।

बच्चों के विवाद में महिला को पीटा:बस्ती में सास-जेठानी पर सिर में गंभीर चोटें आईं


बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर में बच्चों के मामूली विवाद में एक महिला को पीटा गया। इस घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ज्योति, जो प्रह्लाद की पत्नी हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात से नाराज होकर उसकी सास और जेठानी ने उसे गालियां दीं। ज्योति ने जब इसका विरोध किया, तो दोनों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने लकड़ी के भारी कुंदे से ज्योति के सिर पर वार किया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ी। शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल अवस्था में ज्योति थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। थाना अध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

मदन द्वादशी से शुरू करें 13 द्वादशी व्रत, संतान प्राप्ति के लिए अद्भुत उपाय, दांपत्य जीवन होगा खुशहाल!

News Desk

हिंदू धर्म में हर एकादशी का विशेष महत्व माना गया है. साल में 24 एकादशी व्रतों में से एक है कामदा एकादशी. लेकिन, आज बात एकादशी की नहीं, द्वादशी की है. कामदा एकादशी के ठीक अगले दिन पड़न वाली द्वादशी को मदन द्वादशी व्रत कहा जाता है. यह व्रत अत्यंत फलदायी माना गया है. इस दिन कामदेव की विधि-विधान से पूजा का विधान है, जिन्हें मदन नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है.

कि जो श्रद्धा और विश्वास के साथ मदन द्वादशी का व्रत रखते हैं, उनके जीवन के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं. खासतौर पर जिन दंपतियों को संतान सुख की इच्छा होती है, उनके लिए यह व्रत बेहद शुभ माना गया है. इसके साथ ही यह व्रत मनोकामनाओं की पूर्ति और जीवन में खुशहाली लाने वाला भी माना जाता है. इसलिए भक्त इस दिन पूरे नियम और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते हैं.
कब मनाई जाएगी मदन द्वादशी
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि का प्रारंभ 29 मार्च को रविवार सुबह 07 बजकर 46 मिनट पर हो रहा है. इस तिथि का समापन 30 मार्च दिन सोमवार को सुबह 07 बजकर 09 मिनट पर होगा. ऐसे में सूर्योदय को आधार मानकर देखें तो मदन द्वादशी व्रत 30 मार्च को रखा जाएगा.
मदन द्वादशी का महत्व
मदन द्वादशी का व्रत विशेष रूप से योग्य और तेजस्वी पुत्र की कामना के लिए किया जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को लगातार 13 द्वादशी तक श्रद्धा और नियम से रखने पर मनोकामना पूरी होती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब देवताओं द्वारा राक्षस वंश का नाश हो गया, तब उनकी माता दिति अत्यंत दुखी हो गई थीं. अपनी संतानों के वियोग में व्याकुल दिति ने ऋषि-मुनियों की सलाह पर मदन द्वादशी व्रत का पालन किया. इस व्रत के प्रभाव से उनका शोक धीरे-धीरे समाप्त हुआ और उन्हें पुनः संतान सुख की प्राप्ति हुई. तभी से यह व्रत संतान सुख और परिवार की खुशहाली के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है.
इस विधि से करे पूजा?
मदन द्वादशी पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान कर स्वच्छ पीले वस्त्र धारण कर लें. घर के पूजा स्थल को साफ कर लें और भगवान मदन की प्रतिमा या चित्र को स्थापित कर विधिपूर्वक पूजा शुरू करें. पूजा में भगवान को फूल, फल, मिष्ठान और पंचामृत आदि अर्पित करें. फिर पूर्व या उत्तर दिशा में अपना मुख पूजा करें और भगवान के प्रति पूरी श्रद्धा रखें. इसके बाद विष्णु सहस्त्रनाम, नरसिंह स्तोत्र के साथ ही भगवान विष्णु की आरती कर पूजा को पूरा करें. भगवान को अर्पित किए भोग को परिवार में बांटें.

SRK 11 ने NCC टूर्नामेंट जीता, क्वार्टर फाइनल में पहुंची:नासिरगंज में न्यू बॉयज चन्दन कोटिया को 120 रनों से हराया


श्रावस्ती जनपद के नासिरगंज कस्बे में आयोजित एनसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में एसआरके 11 ने न्यू बॉयज चन्दन कोटिया को 120 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह मैच जमुनहा क्षेत्र के नासिरगंज में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरके 11 की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 171 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से फैजान ने शानदार 93 रन बनाए, जबकि नीरज ने 48 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू बॉयज चन्दन कोटिया की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। एसआरके 11 के गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के सामने पूरी टीम महज 51 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस बड़ी जीत के साथ एसआरके 11 ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। मैच देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

इटवा की साक्षी गुप्ता को जिलास्तर पर दूसरा स्थान:हिंदी-अंग्रेजी श्रुतलेख और स्पेल-बी प्रतियोगिता में मिली सफलता


प्राथमिक विद्यालय इटवा प्रथम की छात्रा साक्षी गुप्ता ने जिला स्तरीय हिंदी-अंग्रेजी श्रुतलेख और स्पेल-बी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से इटवा क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। साक्षी गुप्ता को उनकी इस सफलता के लिए डाइट प्रभारी मोहम्मद यूनुस ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्रमणि त्रिपाठी ने इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षक स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि यह उपलब्धि हेमंत कुमार के कुशल मार्गदर्शन और साक्षी की अथक मेहनत का परिणाम है। साक्षी गुप्ता की इस उत्कृष्ट उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार ने कामना की है कि ऐसी ही उपलब्धियों से विद्यालय निरंतर प्रगति करता रहे।

चौक बाजार में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित:148 मरीजों की जांच, मौसमी बीमारियों से पीड़ित मिले लोग


चौक बाजार स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. बी.के. यादव और डॉ. सुखदेव के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के लगभग 148 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और मुफ्त दवाएं प्राप्त कीं। शिविर में हुई जांच के दौरान यह सामने आया कि लगभग 80 प्रतिशत मरीज खांसी, जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। इसके अतिरिक्त, करीब 10 प्रतिशत मरीजों में शुगर और उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की समस्या पाई गई, जबकि शेष 10 प्रतिशत मरीज अन्य बीमारियों से प्रभावित मिले। चिकित्सकों ने मरीजों को समय पर दवा लेने, स्वच्छता बनाए रखने और मौसम के अनुसार खानपान पर विशेष ध्यान देने का परामर्श दिया। शिविर में आए लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गरीब और जरूरतमंदों के लिए काफी राहत प्रदान करते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने यह जानकारी दी।

दुबौलिया में समाधान दिवस 4 शिकायतें आईं:एक का निस्तारण; पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें भी मौजूद रहीं


दुबौलिया थाने पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। यह आयोजन बस्ती के एसपी डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर, एएसपी श्यामकांत के पर्यवेक्षण में और सीओ कलवारी संजय सिंह के निर्देशन में हुआ। थाना प्रभारी जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित कुल चार प्रकरण सामने आए। इनमें से एक मामला पटरी से सटाकर मकान बनाने से संबंधित था। थाना अध्यक्ष ने खुद मौके पर जाकर लेखपाल की मौजूदगी में इस प्रकरण का निस्तारण कराया।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

श्रावस्ती पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति-5 अभियान:महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम


श्रावस्ती में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के तहत श्रावस्ती के समस्त थानों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण था। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम के नेतृत्व में थाना सिरसिया में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, एएनएम, महिला ग्राम प्रधान, महिला बीडीसी सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता तथा क्षेत्र की सम्मानित महिलाएं उपस्थित रहीं। अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को संबोधित करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने और हेल्पलाइन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने और अन्य महिलाओं को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई। उन्हें भयमुक्त होकर अपनी बात रखने तथा जनपद के समस्त थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं के बारे में बताया गया। साइबर हेल्प डेस्क और CCTNS/UPCOP ऐप की कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी गई और इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर सुरक्षा के अंतर्गत महिलाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी प्रोफाइल, ऑनलाइन ठगी और संदिग्ध लिंक से बचाव के उपाय बताए गए। उन्हें ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करने तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान वूमेन पावर लाइन–1090, पुलिस आपातकालीन सेवा–112, एम्बुलेंस–108, चाइल्ड हेल्पलाइन–1098, स्वास्थ्य सेवा–102, महिला हेल्पलाइन–181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन–1076 एवं साइबर हेल्पलाइन–1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसी प्रकार, जनपद के समस्त थानों जैसे कोतवाली भिनगा, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न, महिला थाना और शक्ति मोबाइल टीम द्वारा भी अपने-अपने थाना परिसरों में ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जोगिया में संचारी रोग अभियान पर बैठक:1 अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान की रणनीति पर मंथन


सिद्धार्थनगर के जोगिया ब्लॉक सभागार में संचारी रोग अभियान की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। यह अभियान 1 अप्रैल से शुरू होगा। बैठक में अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा ने अपने-अपने क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या को दूर करने के उपाय सुझाए। उन्होंने प्रमुख स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की भी सलाह दी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रदीप सिंह ने बताया कि इस अभियान की सफलता के लिए ग्राम प्रधानों, सफाई कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग के बीच आपसी समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि सामूहिक प्रयासों से ही संचारी रोगों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा और सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रदीप सिंह के अतिरिक्त रवि शंकर मिश्रा, प्रवीण त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद चौधरी, मोहम्मद मुस्तफा, अभिषेक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सिंदुरिया में नाली जाम, संक्रामक बीमारियों का खतरा:सफाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश, घरों में बरसात के दिनों में घुस जाता है गंदा पानी


महाराजगंज के सिंदुरिया गांव में नालियों की नियमित सफाई न होने से स्थानीय लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी अनवर के घर के पास नाली जाम होने के कारण गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे बदबू फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अनवर, रिजवान अंसारी, सोना और राजेश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सीधे घरों में घुस जाता है, जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी के जमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका है। इस स्थिति का बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नाली की सफाई कराने और भविष्य में नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

अमहट घाट पर कूड़े का अंबार:श्रद्धालु पूजा सामग्री सीधे नदी में डाल रहे, प्रशासन से सफाई की मांग


बस्ती के अमहट घाट पर आस्था और अव्यवस्था के कारण नदी प्रदूषित हो रही है। घाट पर फैले कूड़े के अंबार से नदी की स्वच्छता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, श्रद्धालु पूजा सामग्री, प्लास्टिक, कपड़े और अन्य कचरा सीधे नदी में प्रवाहित कर रहे हैं। इससे नदी का जल लगातार प्रदूषित हो रहा है और घाट के आसपास कूड़े का ढेर लग गया है। इस गंदगी के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। नागरिकों का कहना है कि आस्था के नाम पर लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और पूजा के बाद बची सामग्री को निर्धारित स्थान पर डालने के बजाय सीधे नदी में फेंक रहे हैं। इससे जलीय जीवों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों, जिनमें संजय कुमार, दीपिका सिंह और राम नरेश पांडेय शामिल हैं, ने प्रशासन से अमहट घाट की नियमित सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने कूड़ा निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था करने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

वार्षिक उत्सव और ग्रेजुएशन समारोह:श्रावस्ती में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियाँ


श्रावस्ती के नजीर नेशनल स्कूल परसदा में वार्षिक उत्सव और यू.के.जी. ग्रेजुएशन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह रहा। इसमें टॉपर बच्चों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया। स्कूल मैनेजर शफीक खान ने छात्रों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और शिक्षा ही जीवन की असली पूँजी है। खान ने यह भी आश्वासन दिया कि विद्यालय परिवार हमेशा छात्रों के साथ खड़ा रहेगा और उन्हें हर संभव सहयोग देगा। प्रिंसिपल रीना मिश्रा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और प्रेरणा बढ़ती है। मिश्रा ने बच्चों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया। शिक्षिका हिना ने भी बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई से ही बच्चों को समाज में सम्मान और सफलता मिलती है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को आनंदमय बना दिया और दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह वार्षिक उत्सव छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों को एक नई ऊँचाई दी।

श्रीमद्भागवत कथा से पहले कलश यात्रा:जोगी बारी में महिलाएं और बच्चियां भी शामिल हुईं


सिद्धार्थनगर के जोगिया थान क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में शनिवार को एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जोगी बारी ग्राम पंचायत स्थित ठाकुर राम सिंह विद्यालय प्रांगण में होने वाली कथा से पूर्व आयोजित की गई। इस कलश यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्त अपने वाहनों और पैदल बुढ़ी राप्ती नदी तट की ओर जल भरने के लिए निकले। डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए वे नदी तट पर पहुंचे। लगभग 4 किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद भक्तों ने नदी तट पर स्नान किया। महिलाओं ने कलशों में जल भरा और फिर कथा स्थल की ओर प्रस्थान किया। कलश यात्रा में जोगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश चौधरी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वे कथा श्रवण और धार्मिक यात्राओं में शामिल होने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। आयोजक क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अपने क्षेत्र में ऐसे आयोजन करवाना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश चौधरी, दिलीप वरुण, रवि दुबे, डॉक्टर शिवेंद्र सिंह श्रीनेत, वंदना सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य भक्त भी उपस्थित रहे।

सिकंदराजीतपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर:महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती


धानी क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर गांव में शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात डिजायर कार ने सड़क पर जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला की पहचान सिकंदरा जीतपुर निवासिनी चंद्रावती पत्नी भोला जायसवाल के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला को पेट में गंभीर चोट आई है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धानी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरेंदा की तरफ फरार हो गया। ।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बस्ती में देंगे धर्म संदेश:राजकीय इंटर कॉलेज में 29 मार्च को होगा ‘सनातन धर्म संवाद’ कार्यक्रम


बस्ती के राजकीय इंटर कॉलेज में 29 मार्च को ‘सनातन धर्म संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में ज्योतिष्मठपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज धर्म संदेश देंगे। आयोजक प्रशांत पाण्डेय ने बताया कि यह कार्यक्रम रविवार, 29 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज, बस्ती (वशिष्ठ नगर) में होगा। इस अवसर पर धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित से संबंधित विषयों पर विशेष उद्बोधन दिए जाएंगे, जिसका उद्देश्य जनमानस को धर्म के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजक संस्था राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और धर्मलाभ प्राप्त करें। आयोजन समिति के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सनातन मूल्यों का संरक्षण और प्रसार करना है, ताकि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ा जा सके। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शंकराचार्य जी के आगमन पर कलवारी, नगर बाजार, फुटहिया चौराहा, बड़े बन चौराहा, ब्राह्मण महासभा और रोडवेज सहित विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के कई सनातन धर्म प्रचारक भी शामिल होंगे। इनमें उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्र, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी जुगल किशोर तिवारी, बाबरी विध्वंस के मुख्य कार्यकर्ता संतोष दूबे, पेशवा सेना के अध्यक्ष प्रभाकर पेशा और मंजू शुक्ला प्रमुख हैं।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे