Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निचलौल के कटहरी खुर्द बाजार बारिश से प्रभावित:व्यापारियों को हुआ नुकसान, ग्राहक...

निचलौल के कटहरी खुर्द बाजार बारिश से प्रभावित:व्यापारियों को हुआ नुकसान, ग्राहक भी हुए परेशान


महराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड स्थित ग्राम सभा कटहरी खुर्द में शुक्रवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार तेज बारिश और आंधी-तूफान से बुरी तरह प्रभावित हुआ। अचानक बदले मौसम के कारण बाजार की रौनक फीकी पड़ गई, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, कटहरी खुर्द में प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता है, जहाँ आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। शुक्रवार सुबह से ही आलू, प्याज, हरी सब्जियां, किराना और अन्य घरेलू सामानों की दुकानें सजने लगी थीं। दोपहर करीब तीन बजे अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तेज बारिश के कारण बाजार में जगह-जगह पानी भर गया और कीचड़ फैल गया, जिससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। कई दुकानदारों को अपनी दुकानें समय से पहले समेटनी पड़ीं। बारिश के कारण खुले में रखी सब्जियां और अन्य सामान भीग गए, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। दुकानदार मनोज, राधेश्याम, मजनू गुप्ता, गोविंद चौधरी, गणेश मद्धेशिया और भान गुप्ता ने बताया कि बारिश के कारण आलू-प्याज सहित कई सब्जियां खराब हो गईं। किराना दुकानों में रखा सामान भी भीग गया। व्यापारियों के अनुसार, साप्ताहिक बाजार उनकी आमदनी का मुख्य जरिया है, लेकिन बारिश ने उनकी पूरे दिन की मेहनत पर पानी फेर दिया। ग्रामीणों ने बाजार में उचित जलनिकासी और पक्की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान लोगों को ऐसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments