HomeHealth & Fitnessनशा मुक्त युवा के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच दिलाया शपथ

नशा मुक्त युवा के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच दिलाया शपथ

बस्ती – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रव्यापी ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का सोमवार को श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।  मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक, शैक्षणिक और युवा संगठनों को एक साथ लाकर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है। जिला युवा अधिकारी मनीष चन्द्र चौधरी और अंशिका सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि  नशे की आदत रखने वाले लोगों के संपर्क में आने से बचना चाहिए। यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे का सेवन करता है तो उससे दूरी बनाए रखते हुए उसके दुष्प्रभावों को समझने और परिवार के जिम्मेदार लोगों को इसकी जानकारी देकर लोग नशा न करे इसके लिये जागरूक करने का दायित्व निभाना होगा।
इस अवसर पर युवक युवतियों ने नशा मुक्ति पर केन्द्रित नृत्य समूह प्रतियोगिता,  लोक गीत समूह प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, भाषण, शार्ट फिल्म रील प्रतियोगिताओं, स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओ, स्लैम पोएट्री आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में 250 युवक और युवतियों ने हिस्सा लिया। अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढाया गया। मेरा युवा भारत द्वारा जिले के युवाओं और नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ लेकर इस अभियान से जुड़ें। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लक्ष्य को साकार करना है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाषण प्रतियोगिता में अंश मिश्रा प्रथम, लक्ष्मी कुमार द्वितीय, गीता तुलस्यान तृतीय,  चित्रकला में निधि प्रथम, तश्मिया फातिमा द्वितीय, जय मौर्या तृतीय, स्लोगन लेखन में  संजना प्रथम, अंजली द्वितीय, साध्वी गुप्ता तृतीय, लोकगीत में रामबाग की टीम प्रथम, बेगम खैर गर्ल्स टीम द्वितीय और कस्तूरबां गांधी टीम तृतीय, लोकनृत्य में रबि की टीम प्रथम, जैनब की टीम द्वितीय, पूर्णिमा सिंह की टीम तृतीय, स्थान पर रही। नुक्कड नाटक में जया की टीम प्रथम, शार्ट फिल्म रील मेकिंग प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज की टीम प्रथम,  बेगम खैर गर्ल्स की टीम द्वितीय, स्लैम पोएट्री में आरिबा खान प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम में अनेक युवक युवतियों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रमों में मुख्य रूप से श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल, सुधांशु त्रिपाठी, अर्जुन उपाध्याय, ओम प्रकाश मिश्र, अमरेश दूबे, शाबिरा खातून, मोहम्मद आरिफ, कारती देवी, पिंकी चौधरी, अभिनव पाण्डेय, दीपेन्द्र प्रताप यादव, सोनी सिंह, आयुषी ओझा के साथ ही अनेक शिक्षक, छात्र-छात्रायें और निर्णायक मण्डल के सदस्य उपस्थित रहे।
 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular