Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)30 मिनट की आंधी-तूफान से दहशत:बृजमनगंज में टिन उड़ी, बोर्ड गिरे; बिजली...

30 मिनट की आंधी-तूफान से दहशत:बृजमनगंज में टिन उड़ी, बोर्ड गिरे; बिजली ठप, फसल को नुकसान


बृजमनगंज ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार दोपहर 12:10 बजे अचानक तेज आंधी-तूफान ने लोगों को सहमा दिया। कुछ ही मिनटों में आसमान काले बादलों से घिर गया और दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के कारण सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में इधर-उधर भागते नजर आए। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर टिन के छाजन उड़ गए और पेड़ तेज झोंकों से झुकते नजर आए। स्टेशन रोड पर परशुराम यादव की दुकान की टिन उड़ गई, वहीं दुकानों के होर्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गए। नगर पंचायत के बैरियर तिराहे पर लगा विज्ञापन बोर्ड भी गिर गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। तेज हवाओं के चलते विद्युत आपूर्ति भी घंटों बाधित रही। इस दौरान कस्बे में सन्नाटा पसर गया और लोग घरों में दुबके रहे। राहगीरों और ग्रामीणों ने आसपास के घरों में शरण ली। प्रत्यक्षदर्शी पप्पू यादव ने बताया कि बैंक के काम से आए थे, लेकिन आंधी के कारण उन्हें डॉ. जावेद के क्लीनिक में घंटों रुकना पड़ा। वहीं सुमित्रा, सुनीता और मनोरमा ने बताया कि शादी की खरीदारी के लिए आए थे, लेकिन अचानक मौसम खराब होने पर पास के घर में शरण लेनी पड़ी। किसानों को भी इस आंधी-बारिश से नुकसान हुआ है। सब्जी उत्पादक रामनरेश, सोहन और मालती ने बताया कि उनकी फसल प्रभावित हुई है, जबकि कई गांवों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। हालांकि इस दौरान किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक आए इस तूफान ने क्षेत्र में दहशत का माहौल जरूर बना दिया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments