Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छावनी में फोरलेन का फुट ओवरब्रिज जर्जर:राहगीर इस्तेमाल करने से कतरा रहे,...

छावनी में फोरलेन का फुट ओवरब्रिज जर्जर:राहगीर इस्तेमाल करने से कतरा रहे, हादसे का डर

#बस्ती_न्यूज

छावनी में फोरलेन पर स्थित फुट ओवरब्रिज देखरेख के अभाव में जर्जर हो गया है। छावनी थाने के सामने बने इस पुल का उपयोग करने से राहगीर अब डरने लगे हैं। पुल की छत पर लगी लोहे की चद्दरों में जगह-जगह छेद हो गए हैं। लोगों का कहना है कि चद्दरें इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि उनके टूटने और सीधे सड़क पर गिरने का खतरा बना रहता है। ओवरब्रिज के जर्जर होने के कारण राहगीर अब इसका प्रयोग करने के बजाय सड़क किनारे लगी रेलिंग को पार कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क किनारे और डिवाइडर पर ये लोहे की चद्दरें लगाई गई थीं, लेकिन लोग इन्हें कूदकर पार कर रहे हैं, जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। पूर्व प्रधान चंद्र प्रकाश यादव, गोपाल जी सोनी, जगन्नाथ कसौधन और सुजीत कसौधन ने बताया कि पहले वे आवश्यकता पड़ने पर फुट ओवरब्रिज का उपयोग करते थे। लेकिन अब इसकी चद्दरें खराब होने के कारण उस पर चलने से डर लगता है। मजबूरन उन्हें सड़क पर बने डिवाइडर को पार करना पड़ता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments