लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर संसद में अपनी बात रखते हुए कहा कि यह भारत के चुनाव नक्शे के बदलने का प्रयास भर है। संसद में अपनी बात की रखते हुए राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनकी बहन प्रियंका ने वह काम कर दिया जो वह नहीं कर पाए। राहुल के मुताबिक, प्रियंका गांधी गृहमंत्री अमित शाह के चेहरे पर हंसी लाने में कामयाब रहीं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खुद का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों को ही पत्नी वाली कोई समस्या नहीं है। अब उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाए कि यह सरकार जो विधेयक लाई है ना तो वह महिला आरक्षण बिल है और ना ही इसका महिला आरक्षण से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पिछड़ा वर्ग के भाइयों और बहनों को अधिकार देने से चल रही है। राहुल गांधी का कहना है कि पूरा विपक्ष मिलकर सरकार के इस प्रयास को फेल करने जा रहा है।
यह भी पढ़ें: LIVE: संसद के विशेष सत्र का दूसरा दिन, महिला आरक्षण पर बनेगी बात? पढ़ें अपडेट
पत्नी पर क्या बोले राहुल गांधी?
अपने भाषण की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘महिलाओं एक ड्राइविंग फोर्स हैं। इस सदन में बैठा हर शख्स अपने जीवन में किसी न किसी महिला से प्रभावित हुआ है, उसने सीखा है, पढ़ा-लिखा है। मां हो, बहन यों या पत्नी हों। जैसा कि रिजीजू जी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुझे पत्नी वाली कोई समस्या नहीं है तो हमें वह इनपुट नहीं मिलता। फिर भी हमें मां और बहन का इनपुट मिलता है। कल ही मैं अपनी बहन को देख रहा था कि मैं अपने 20 साल के राजनीतिक करियर में जो नहीं कर पाया, वह मेरी बहन ने 5 मिनट में कर दिया। वह अमित शाह को हंसाने में कामयाब रही। मुझे उनसे सीखना होगा।’
राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि सरकार जातिगत जनगणना को दबाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी ने कहा, ‘पूरा विपक्ष मिलकर सरकार के इस प्रयास को विफल करने जा रहा है। कुछ सच्चाई यह सदन में बताने की जरूरत है। यह महिला आरक्षण विधेयक नहीं है, इसका महिलाओं के सशक्तीकरण से कुछ लेनादेना नहीं है। 2023 में जो पारित हुआ था वो महिला आरक्षण विधेयक था। यह भारत की महिलाओं के पीछे छिपकर देश के चुनावी मानचित्र को बदलने का प्रयास है।’
बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘आप लोग जो कर रहे हैं, वह इसलिए क्योंकि आप देश की राजनीति में जो हो रहा है उससे डरे हुए हैं। आप अपनी घटती ताकत से डरे हुए हैं और आप देश का राजनीतिक नक्शा बदलना चाहते हैं। आपने यही असम में किया, जम्मू-कश्मीर में किया और अब आप कल्पना कर रहे हैं कि आप भारत में भी यही करेंगे। उसके लिए आपको संविधान संशोधन करना होगा।’
यह भी पढ़ें: गिरफ्तार से नहीं बच पाएंगे पवन खेड़ा? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मायने समझिए
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘यह शर्मनाक कृत्य है क्योंकि यह सब भारत की महिलाओं के नाम पर किया जा रहा है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि जाति जनगणना को दरकिनार करने का प्रयास किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि ओबीसी से उनका अधिकार छीनने का प्रयास किया जा रहा है, यही सरकार का एजेंडा है।












